पुलिस अधीक्षक गोंडा ने कोरोना काल में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों से मिलकर जाना उनका हालचाल


गोंडा।   आज दिनांक 22-07-2021 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना काल मे अपने अभिवावकों को खोने वाले बच्चों के संरक्षण/कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में जनपद गोंडा में ऐसे बच्चे चिन्हित किये गए थे जिन्होंने कोरोना काल के दौरान अपने अभिभावकों को खो दिया है। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक गोंडा ने व्यक्तिगत तौर पर ऐसे समस्त बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही बच्चों के साथ आये उनके अन्य परिवारीजनों से मिलकर बच्चों की परिस्थिति की जानकारी की। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने छोटे बच्चों को चॉकलेट भी बांटे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा