ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद प्रत्याशी राघवेंद्र तिवारी ने उठाई कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान की मांग


गोंडा। आज मुख्य विकास अधिकारी गोंडा से सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल राघवेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी के नेतृत्व में मुलाकात कर सफाई कर्मचारी की समस्याओं से अवगत कराया। जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति शासन द्वारा जारी कर दी गई है परंतु विभाग के द्वारा अभी तक भुगतान नहीं किया जा रहा है उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय गोंडा ने जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा बिल लिपिक गिरीश चंद श्रीवास्तव पटल सहायक संतोष श्रीवास्तव को बुलाकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति शासन द्वारा आवंटित बजट को तत्काल भुगतान कराए जाने का निर्देश दिया मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने कहा कि 2 दिन के अंदर तत्काल खाते में भुगतान कर दिया जाए सफाई कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े प्रकरण को तत्काल निस्तारण करके अवगत कराएं इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी राघवेंद्र तिवारी महामंत्री प्रत्याशी सुधीर गौतम भास्कर तिवारी नंदे बाबू जयप्रकाश गौतम जगदंबा सहित संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा