बलवा करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


परसपुर गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 161/21, धारा 147,148, 323, 504,506,427,342,452 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर बलवा करते हुए वादी फौजदार सोनी पुत्र मंगलशाह सोनी नि0 भौरीगंज थाना परसपुर व उसके परिजनो को मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा