राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वर्षो से कार्यरत संविदा शिक्षकों ने विनियमितीकरण की मांग तेज की

गोंडा। विवेक सिंह देवीपाटन मंडल अध्यक्ष राजकीय आश्रम पद्धति एसोसिएशन ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में वर्षो से कार्यरत संविदा शिक्षकों ने अपने विनियमितीकरण की मांग तेज कर दी है। इंटरनेट ,ट्विटर मीडिया में ‘ मिशन विनियमितीकरण ’ नाम से अभियान चलाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि यह शिक्षक जिला स्तर पर सांसद व विधायकों से पत्र लिखवाकर समर्थन हासिल कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले पत्र को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के साथ मुख्यमंत्री, समाज कल्याण मंत्री व अधिकारियों को ई-मेल पर भेजकर उन्हें ट्वीट भी किया जा रहा है।
प्रदेश के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 1137 संविदा शिक्षक कार्यरत हैं। उन्हें विनियमित करने का अभियान चला रहे समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय कहते हैं कि उनके विनियमितीकरण का मामला शासन में दो वर्ष से लंबित है। उचित कार्रवाई न होने पर भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति है। शिक्षकों के मुताबिक सरकार ने अनुदानिक व अशासकीय विद्यालयों में 2006 से 2011 तक कार्यरत मानदेय शिक्षकों को 31 अगस्त, 2018 में विनियमित किया है, इसलिए इसी तर्ज पर उनका भी निर्णय लें। मांगों में संविदा शिक्षक, अविनाश सिंह, आनंद सिंह,राकेश कुमार, रीना कुशवाहा, अनीता गुप्ता, प्रियंका सिंह, राहुल पी शाबरन, पवन तिवारी सकरौरा से ममता गुप्ता, विनोद कुमार, शेषराम वर्मा, रेनू सिंह मगनलाल यादव, रामनवल चौहान गोण्डा से कविता कनौजिया, पूनम यादव, प्राची मिश्रा, रेनू आदिशिक्षक मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा