दहेज हत्या का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
खरगूपुर गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना खरगूपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 184/21, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए आग लगाकर जान से मार दिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।