जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक गोंडा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव/मतदान के दृष्टिगत संबधित ब्लॉक/मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोंडा। आज दिनांक 10-07-2021 को ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव/मतदान के दृष्टिगत जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गोंडा ने ब्लॉक/मतदान केंद्रों ब्लॉक रूपईडीह, कटरा बाज़ार, हलधरमऊ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा उपस्थित पुलिसबल को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा कटरा बाजार में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया एवं अनावश्यक रूप से खड़े लोगो को निर्धारित दूरी से बाहर जाने जाने एवं मास्क लगाने की हिदायत दी।