सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, असलहा सहित हुआ गिरफ्तार
कर्नलगंज गोंडा। कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर थाना करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे का प्रदर्शन करने का फोटो वायरल हुआ था। इस फोटो के वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध असलहा को बरामद करने के लिये कड़े निर्देश दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त कोमल सिंह उर्फ सम्राट को मुखबिर खास की सूचना पर हुजुरपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने लोगो के बीच में रौब जमाने के उद्देश्य से अवैध असलहे का प्रर्दशन किया था।