जालसाजी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 1004/20, धारा 420,467, 468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बजरंगी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर वादिनी श्रीमती राजपति सिंह पत्नी स्व0 सूर्यपाल सिंह नि0 मलथुवा सहजोत थाना को0 देहात जनपद गोण्डा की जमीन बैनामा करा लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।