पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थानों पर प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ संवाद कर प्राप्त व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे में ली जानकारी, अनुशासन का पाठ पढ़ाकर मित्र पुलिसिंग के दिए टिप्स

 गोंडा। दिनांक 16.07.2021 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थानों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वर्ष 2020 बैच के प्रशिक्षणाधीन आरक्षियो के साथ संवाद कर अब तक प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य/समस्याओं के बारे में जाना। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें मित्र पुलिसिंग की जानकारी दी तथा बताया कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखे, थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मृदु व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करे तथा आम-जनमानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाए। साथ ही विभिन्न एप जैसे- यू0पी0कॉप, सी-प्लान, प्रहरी एप, त्रिनेत्र एप आदि के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन करने व अपने बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी रखने के बारे में बताया तथा उसका अपने प्रशिक्षण रजिस्टर में अंकन करने के भी निर्देश दिए। संवाद के दौरान बेहतर जानकारी रखने व अच्छे टर्न आउट के लिए 06 आरक्षियों- थाना खोडारे के सुधीर कश्यप, विनायक सिंह, विवेक सिंह, गौरव कुमार गुप्ता व थाना तरबगंज के अभिनव मिश्र व प्रियांशी को रुपये 500-500 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
            इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम,प्रभारी लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा