संजय कुमार मिश्र होंगे नगर पालिका परिषद गोंडा के नए अधिशासी अधिकारी


गोंडा। आखिरकार वही हुआ जिसकी आशंका पहले से जताई जा रही थी। गोंडा नगर पालिका में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार अपने पूरे चरम पर था करोड़ों रुपए का पीएफ घोटाला हुआ साथ ही नालों की सफाई व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लगे इसके अलावा नगर पालिका परिषद गोंडा के पूर्व चेयरमैन रूपेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ निर्मल श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद गोंडा के अधिशासी अधिकारी श्री विकास सेन पर धांधली कर मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए सरकारी जमीनों के बंदरबांट का आरोप भी लगाया था इसी के फलस्वरूप गोंडा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास सेन को कल देर शाम नगर पालिका परिषद गोंडा से कार्यमुक्त करते हुए उनका स्थानांतरण नगर पालिका परिषद पिलखुआ हापुड़ में कर दिया गया उनके स्थान पर नगर पालिका परिषद मऊ के अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र को नगर पालिका परिषद गोंडा के अधिशासी अधिकारी के तौर पर नई तैनाती दी गई साथ ही नगर निकाय निदेशालय से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि समस्त अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर बिना प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यमुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करते हुए इसकी सूचना निदेशालय अथवा शासन को अविलंब उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अमरोहा, बिजनौर, कासगंज, उन्नाव, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, बदायूं, रायबरेली, कानपुर, रामपुर, उन्नाव, बहराइच, वृंदावन समेत करीब 51 जनपदों के अधिशासी अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा