सपा के प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा लगाकर रोक लगाई गई, आधे रास्ते में लिया गया ज्ञापन


गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के आव्हान पर आज सरकार की जनविरोधी नीतियों, ब्लॉकप्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शासन प्रशासन की अराजकता, डीज़ल पेट्रोल के दामो में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरोध में गोंडा समेत प्रत्येक तहसील में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के संग सपा के कई नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सपा नेता सूरज सिंह, सपा नेत्री प्रतिभा सिंह, सपा के महासचिव राजेश दीक्षित, सपा के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफ़जल खान समेत सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि हम समाजवादी लोग है, किसी दमनकारी हुकूमत से डरते नहीं है। सरकार की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है जहां पुलिस प्रशासन पार्टी कार्यकर्ता का दायित्व निर्वाह कर रहा है, झूठे मुकदमे लादे जा रहें है, भ्रष्टाचार, महंगाई, अपने चरम सीमा पर है जो साथ है उसे खामोश रखा जा रहा है और जो विरोध कर रहे है उनके मनोबल को तोड़ने के लिए हर प्रकार का अलोकतांत्रिक सहारा लिया जा रहा है। पंचायत चुनाव में राज्य चुनाव आयोग के मौन का आलम यह था की सत्तापक्ष ने लोकतंत्र को ताक पर रख 58 जिलों में पुलिस के दम पर तांडव किया जहां मान मर्यादाएं तार तार कर दी गई, कही पर्चे छीने गए तो कही महिला प्रत्याशी के आबरू तक को न समझा गया। इन्हीं सब अत्याचारों के खिलाफ अपने कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ सपा नेताओं के साथ मौके पर उपस्थित गोंडा अधिकारियों को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया । 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा