थाना छपिया के द्वारा छेडछाड करने का आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने मु0अ0सं0- 184/21, धारा- 354 भादवि, 9/10 पाक्सो एक्ट व 3(1) डब्ल्यू एस0सी0एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- सुरेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।