उत्तर प्रदेश के समस्त विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी- अनुज पाठक (प्रदेश सचिव एवं गोंडा प्रभारी)


8 जुलाई से प्रारंभ होगा पार्टी का सदस्यता अभियान


गोंडा। आज दिनांक 1 जुलाई 2021 को पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार आम आदमी पार्टी की एक बैठक का आयोजन सुबह 11:00 बजे अस्थाई कार्यालय शर्मा होटल के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव अनुज पाठक के द्वारा की गई। बैठक का प्रमुख एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने का था। आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने के लिए अपनी तैयारी बना रही है इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ दिनांक 8 जुलाई 2021 से पूरे प्रदेश में किया जाना तय हुआ है इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के  प्रदेश सचिव और गोंडा जनपद प्रभारी अनुज पाठक ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी से अपना विश्वास खो चुकी है और उत्तर प्रदेश को भी अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सस्ती बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है जो भारतीय जनता पार्टी देने में पूरी तरह से विफल रही है जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने किया है और हम उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश के समस्त विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडेय ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा वार 30 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे हमें एक महीने में प्राप्त करना है उन्होंने बैठक में मौजूद विभिन्न विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और युवाओं से इस कार्य में तन मन धन से जुड़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि व्यवस्था परिवर्तन करना है तो आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा प्रभारी और ब्लॉक संयोजक की मौजूदगी के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही। इस बैठक में गोंडा नगर अध्यक्ष के लिए विंध्यवेन्द्र मिश्रा उर्फ़ सत्यम मिश्रा का नाम सर्वसम्मति से पारित करते हुए उन्हें नगर अध्यक्ष का पदभार दिया गया साथ ही साथ राजेंद्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार, मान्वेंद्र सिंह, अमरेश कुमार वर्मा, वृजनाथ गुप्ता, लालमन वर्मा, मोहम्मद नईम, समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला कार्यकारिणी से जिला महासचिव वकील अहमद, जिला मीडिया प्रभारी सुधाकर कुमार, पूर्व सदर विधानसभा प्रभारी अंजनी नंदन श्रीवास्तव, उत्तमचंद नागेश शिवम मझवार, शिवम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा