अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने 9 लोगों को गिरफ़्तार कर 6 दो पहिया वाहन सीज किए

गोंडा। दिनांक 04.07.2021 को रेसुब पोस्ट कमाण्डर गोण्डा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा द्वारा रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी मैं अनावश्यक रूप से घूमने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की है जिसके अंतर्गत 09 लोगों को गिरफ्तार कर 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई विदित हो कि पिछले कुछ समय से रेलवे इंजीनियरिंग कॉलेज में अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी जिससे कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था उक्त समस्याओं के समाधान के लिए बीती रात योजनाबद्ध तरीके से 9 लोगों को कॉलोनी में अनाधिकृत रूप से घूमते हुए पाकर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा उनसे संबंधित 6 दोपहिया वाहनों को कब्जे में लेकर सीज किया गया। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा