विभिन्न ब्रान्ड की 408 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
धानेपुर। गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गए अभियान में अवैध शराब के निष्कर्षण/भण्डारण, बिक्री व परिवहन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 19.07.2021 को थाना धानेपुर पुलिस देखभाल क्षेत्र भ्रमण मे रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर बाबागंज बाजार स्थित एक घर से बिना लाइसेंस के अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए 02 अभियुक्तों-01. पूरन चन्द्र मिश्रा, 02. रोहित कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 408 बोतल अंग्रेजी शराब किया गया। अभियुक्तगणों से उक्त अंग्रेजी शराब के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग थोक मात्रा में अंग्रेज़ी शराब खरीद कर अपने आर्थिक लाभ हेतु अधिक दामों में लोगो को बिक्री करते है। अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।