रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टिकट चेकिंग अभियान के तहत 406 यात्रियों से वसूले गए 1,42,100 रुपए
गोंडा। आज दिनांक 09.07.2021 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के दिशा निर्देशन पर रेलवे स्टेशन गोंडा पर टिकट लेस चेकिंग अभियान चलाकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार साथ उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह साथ उप निरीक्षक छोटे लाल यादव ,सउनि मो खालिद, सउनि लाल साहब सिंह , साथ वाणिज्य विभाग के स्टाफ द्वारा द्वारा गाड़ी संख्या 05065 के गोंडा स्टेशन आने पर चेक करने पर कुल 406 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को उतारा गया जिससे कुल 1,42,100 रुपया (एक लाख 42 हजार सौ) का चार्ज कराया गया।