तस्करी कर लाया जा रहा 36 किलो नाजायज गांजा (अनुमानित मूल्य 05 लाख रूपये ) बरामद, 03 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके फलस्वरूप को0 नगर पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आज को0 नगर पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ को बेचने के लिये ले जाते वक्त सालपुर रोड से 03 मादक पदार्थ तस्करो-01. कुन्दन किशोर, 02. विष्णु शर्मा, 03. मोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से लगभग 36 किलो (अनुमानित मूल्य 05 लाख रूपये) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभियुक्त विष्णु शर्मा व अभियुक्त कुन्दन किशोर अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी है। जिनमें अभियुक्त विष्णु शर्मा के विरूद्ध जनपद गोण्डा व बलरामपुर में लूट, मादक तस्करी व दलित उत्पीड़न से सम्बन्घित कई अभियोग पंजीकृत है जिनमें अभियुक्त गिरफ्तार कर पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है। साथ ही अभियुक्त कुन्दन किशोर के विरूद्ध भी जनपद गोण्डा के थाना खरगूपुर में हत्या व जाली नोटो की तस्करी तथा जनपद लखनऊ के थाना महानगर में जाली नोटो की तस्करी करने के अभियोग पंजीकृत है। पूछतांछ के दौरान अभियुक्त कुन्दन किशोर के महाराष्ट्र राज्य में भी जाली नोटो की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। वर्तमान में ये सभी अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त थे जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग पिछले काफी समय से चोरी छिपे बिहार के रास्ते उड़ीसा से गांजा लाकर जनपद गोण्डा व आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई कर आर्थिक लाभ ले रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण
01. कुन्दन किशोर पुत्र राम बिहारी राम नि0 रूइॅया बंगरा पो0/थाना जीरादेई जनपद सिवान(बिहार) हालपता जानकी नगर निकट जलाली शाह बाबा मजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. विष्णु शर्मा पुत्र अन्नू नि0 स्व0 बाल किशुन शर्मा नि0 रानी बाजार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
03 मोहित वर्मा पुत्र शेषराम वर्मा नि0 ग्राम व पोस्ट मलारी थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।