शासन के निर्देश पर फिर शुरू हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस,33 शिकायतों का हुआ निस्तारण

गोंडा। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सम्पूर्ण समाधान/थाना दिवस पुनः शुरू करने के निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में आज दिनांक 17.07.2021 को जिलाधिकारी श्री मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने तहसील कर्नलगंज पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान आये हुए फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही कुछ प्रकरणों में राजस्व/पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर भेजा। इसी तरह जनपद के सभी तहसीलों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की गई।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा