उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का नामांकन संपन्न, 26 जुलाई को होगा चुनाव


गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोंडा चुनाव 2021 का नामांकन पीडब्ल्यूडी डाकबंगला कचहरी रोड स्टेशन गोंडा में संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र तिवारी व देवमणि शुक्ला ने नामांकन किया, महामंत्री पद पर सुधीर गौतम व शिवराम शुक्ला ने नामांकन किया तथा कोषाध्यक्ष पद पर संतराम वर्मा व नींबू लाल ने नामांकन किया। तीनों पदों पर दो दो नामांकन होने के कारण 26 जुलाई 2021 को मतदान होगा नामांकन का समय 11:00 से 1:00 तक रखा गया था पर्चा जांच के समय 1:00 बजे से 1:30 बजे तक था जिसमें कोई पर्चा उठाया नहीं गया इसलिए चुनाव की स्थिति तीनों पदों पर बनी हुई है। चुनाव अधिकारी गोपाल शरण व प्रदुमन सिंह ने बताया कि तीनों पदों पर चुनाव होगा तीनों प्रत्याशियों को नाम व फोटो के आगे निशान लगाया जाएगा इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद प्रत्याशी राघवेंद्र तिवारी ने अपने गुट से महामंत्री पद पर सुधीर गौतम कोषाध्यक्ष पद पर संतराम वर्मा का नामांकन कराया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी आईटी सेल प्रभारी, अमीर अहमद, अभिमन्यु कुमार, सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री मनोज मिश्रा, गिरजेश सिंह, लोकनाथ, नरसिंह राम पांडे, विक्रमाजीत सिंह, लल्ला पासवान, फौजदार गौतम, रमेश शुक्ला, परसपुर ब्लॉक महामंत्री माता शर्मा, सूरज भारती,सतीश चंद्र,देव प्रकाश रामचंद्र रामपाल सिंह समेत आज सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा