22 वर्षीय छात्र ने कमरे में पंखे से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गोंडा नगर कोतवाली के अंतर्गत पांडे बाजार चौकी इलाके में घर के कमरे में 22 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि , एन आई टी इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र आयुष मोदनवाल ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।