यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थन, एक सप्ताह में 14 लाख 66 हजार 947 बने नए सदस्य- जिला प्रभारी गोंडा



राजनीतिक दलों के कई नेता पार्टी के संपर्क में, जल्द लेंगे पार्टी की सदस्यता - जिला प्रभारी

गोण्डा : आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी इं०अनुज पाठक जी ने बताया कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक इस अभियान के तहत एक सप्ताह मे गुरुवार तक 14 लाख 66 हजार 947 नए सदस्य बन चुके है । 
उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में है जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे । योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं। 
    जिला प्रभारी ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत नही होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल की नीतियों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं । जिला प्रभारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे। 

कई स्तर पर हो रही अभियान की समीक्षा

जिला प्रभारी इं०अनुज पाठक जी ने बताया कि अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 25000 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। खुद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जिलों का दौरा करके पार्टी के साथियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

                        

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा