अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 14 अदद मोटरसाईकिल व 01 अदद चेचिस सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 अदद अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए इन्ही निर्देशों के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस को वाहन चोर गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी मोटरसाईकिलों को बरामद करने में सफलता मिली है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना होकर गुरूनानक चैक पर चेकिग कर रहे थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुष्ट आश्रम के पास पन्ना लाल होटल तिराहे पर कुछ व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल के साथ खडे है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर उक्त स्थान की घेराबन्दी कर कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की गयी। कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने पाण्डेय बगिया उपरेहितन पुरवा की झाड़ियो से विभिन्न स्थानों से चुरायी गयी 12 अदद मोटरसाईकिल व 01 अदद मोटरसाईकिल की चेचिस भी बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा इन मोटरसाईकिलों को विभिन्न जनपदों के अलग-अलग स्थानों से चुराकर पकड़े जाने से बचने के लिए उनका नम्बर प्लेट बदल कर और उनके पुर्जे निकाल कर आर्थिक लाभ के लिए बेचना बताया है। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त आरिफ व अरसलान के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01-01 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ।