अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़़, 03 अदद निर्मित व 10 अदद नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार



 
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस को अवैध शस्त्र रखने व उनका निर्माण करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे जिसके तहत थाना कटराबाजार पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। 
 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति जो अपने घर के सामने एक छप्पर के नीचे अवैध शस्त्र बनाने कार्य कर रहा है। इस सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त रामभुलावन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामभुलावन ने बताया गया कि वह अपने घर पर काफी दिनो से अवैध शस्त्र फैक्टरी लगा रखी है वहीं से असलहो का निर्माण करता है तथा इन्हे बेचकर आर्थिक लाभ कमाता है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा