गैंगेस्टर एक्ट के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
इटियाथोक गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-207/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों-01. अतीक सिद्दकी, 02. परवेज को गिरफ्तार कर लिया गया। उपरोक्त अभियुक्त आर्थिक लाभ के लिये लूट, चोरी व नकबजनी जैसे अपराध कारित करते है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।