01 किलो अवैध चरस के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सईद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो अवैध चरस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है इस सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह नेपाल के रास्ते चरस लाकर अपने आर्थिक लाभ हेतु यहां पर बेचने का कार्य करता है। अभियुक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सईद पुत्र कासिम खान नि0 अलावल देवरिया थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा