01 माह के गायब नवजात शिशु को थाना खरगूपुर पुलिस ने 48 घण्टे में किया सकुशल बरामद


गोंडा। दिनांक 01.07.2021 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बल्दीजोत भंगहा निवासी राकेश कुमार पुत्र रामअछेवर का एक माह का शिशु शिवम बिस्तर से सोते हुए अचानक गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर थानाध्यक्ष खरगूपुर को बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीमें बनाकर बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगाई गई थी, डाग स्क्वायड व सर्विलांस टीम को भी बच्चे की खोजबीन के लिए लगाया गया था।
       पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के फलस्वरूप तथा खरगूपुर पुलिस द्वारा उक्त बच्चे की बरामदगी के लिए किए गए प्रयासों के क्रम में आज दिनांक 03.07.2021 को थाना खरगूपुर पुलिस ने उक्त बच्चे को थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही भरियालबेदपुर ओमसाईं स्कूल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। तत्काल बच्चे के माता-पिता को सूचित कर बुलाया गया माता-पिता के संरक्षण में ही बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा