साढे तीन करोड़ के पी0एफ0 घोटाले की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार



गोंडा। माह दिसम्बर 2020 में नगरपालिका परिषद अन्तर्गत सफाई कर्मियों के पी0एफ0/लोन कटौती में कूट रचना करके लिपिक विपिन श्रीवास्तव द्वारा मिलीभगत कर करीब साढे तीन करोड का पी0एफ0 घोटाला करने का प्रकरण प्रकाश में आया था। जिसमें ई0ओ0 नगर पालिका ने लिपिक विपिन श्रीवास्तव के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। गहनता से विवेचना करने पर उक्त प्रकरण में लिपिक विपिन श्रीवास्तव की पत्नी हेमा श्रीवास्तव व अन्य लोग भी मिलीभगत में शामिल होने पर प्रकाश में आये थे। प्रकरण की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अभियुक्ता हेमा श्रीवास्तव की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0 नगर को कड़े निर्देश दिए थे। 
पुलिस अधीक्षक के दिये गए इन्ही निर्देशो के अनुक्रम में को0 नगर के व0उ0नि0 प्रबोध कुमार ने मोहल्ला महाराजगंज से उक्त वांछित अभियुक्ता हेमा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमें के मुख्य अभियुक्त विपिन श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 से 2020 के मध्य करीब 85,00000/- (पचासी लाख रू0) अपनी पत्नी हेमा श्रीवास्तव के खाते में साठगाठ कर जमा कराये थे। जिस पैसे को निकालकर अभियुक्ता ने लखनऊ में प्लाट व गोण्डा में एक मकान खरीद लिया था बाद में खरीदे हुए मकान को बेचकर करीब 14 लाख रू0 नगर पालिका के खाते में वापिस जमा कराये थे।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा