सोशल मीडिया पर सभासदों के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए टिप्पणी करने वाले शख्स ने सभासदों से मिलकर रखी अपनी बात


गोंडा ब्यूरो। बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पालिका परिषद गोंडा के सभासदों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स ने कल देर शाम सार्वजनिक रूप से समस्त सभासदों और नगर पालिका अध्यक्ष आके प्रतिनिधि श्री कमरुद्दीन की मौजूदगी में अपनी बात रखी दूसरे पक्ष से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजेश पांडे भी मौजूद रहे दोनों माननीयों की मौजूदगी में टिप्पणी करने वाले शख्स ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें नगर पालिका परिषद गोंडा के किसी भी सभासद से कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है और जो बात उन्होंने फेसबुक के माध्यम से कही थी उसके लिए उन्होंने तुरंत ही फेसबुक पर ही माफी भी मांग ली थी लेकिन सभासदों ने इस बात को तूल देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो मेरे इस तरीके से अगर किसी सभासद को कोई व्यक्तिगत ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं स्थानीय टाउन हाल में आयोजित इस मीटिंग में पूर्व चेयरमैन श्री कमरुद्दीन और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राजेश पांडे के साथ करीब 20 से ज्यादा सभासदों की मौजूदगी भी रही। इसके पहले इस मामले में नया मोड़ तब आया था जब नगर कोतवाल आलोक राव ने यह कहते हुए प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया था कि सभासद संघ के अध्यक्ष एक विशेष जाति से ताल्लुक रखते हैं और यदि यह प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो यहां सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा