नगर पालिका अध्यक्षा के औचक निरीक्षण में साहबगंज और महारानी गंज वार्ड की खामियां नदारद


दैनिक पवन वेग गोंडा। सुधाकर कुमार। नगर पालिका परिषद गोंडा के भ्रष्टाचार और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर इन दिनों चारों ओर हो हल्ला मचा है जहां एक तरफ सोशल मीडिया और तमाम अखबारों मैं यह चर्चाएं आम है की नालों की साफ सफाई के लिए 16 लाख रुपए का आवंटन हुआ था लेकिन उसके सापेक्ष किसी भी नाले की सफाई नहीं हुई यही नहीं विभिन्न तालाबों पर कब्जे और नजूल की जमीन पर कब्जे का मामला भी गर्माता जा रहा है यहां आपको बताना चाहते हैं कि नगर पालिका परिषद में हुए पीएफ घोटाले की जांच पहले से ही चल रही है जिसमें अभी एक हफ्ता पहले जांच अधिकारी को भी बदला गया है नालों की साफ-सफाई और उसके धन आवंटन को लेकर मचे हो हल्ले के बीच नगर पालिका अध्यक्षा आज कुछ वार्डों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी महारानी गंज और साहब गंज वार्ड में पहुंचकर उन्होंने औचक निरीक्षण किया और उन्होंने सब कुछ दुरुस्त पाते हुए कार्य को संतोषजनक बताया लेकिन हकीकत इसके परे हैं एक तरफ जहां महारानी गंज और साहब गंज वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ संलग्न तस्वीर में आप देख पा रहे हैं साहब गंज वार्ड में शिव मंदिर के पीछे जहां करीब 1 दर्जन से अधिक घर हैं वहां किस प्रकार से जलभराव निरंतर बना रहता है नाली का पानी सड़क पर लगातार बहता रहता है जिससे आम जनमानस के साथ-साथ छोटे छोटे बच्चों को भी आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा अलग बना हुआ है लेकिन शायद सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्षा को वही दिखाया जो उन्होंने देखना चाहा और वह औचक निरीक्षण कर चली गई लेकिन वार्डों की वास्तविक समस्याओं को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।