जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना खोड़ारे का किया औचक निरीक्षण,पुलिसकर्मियों से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी, बेहतर पुलिसिंग के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोंडा क्राइम ब्यूरो। आज दिनांक 03.06.2021 को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना खोड़ारे का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सर्वप्रथम थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, थाना कार्यालय, आरक्षी बैरक, भोजनालय तथा मालखाना आदि का निरीक्षण किया। थाना परिसर, भोजनालय, शौचालय एवं कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें हेतु प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे को निर्देश दिए। निरीक्षण में अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ ही वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण पश्चात सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने थाने पर उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा ड्युटी के दौरान मास्क लगाए रखने, सेनेटाइजर के नियमित उपयोग करते हुए अपने को सुरक्षित रखने के बारे में भी निर्देश दिए तत्पश्चात पुलिसकर्मियों से उनके कर्तव्यो व दायित्वों के बारे में जानकारी की और बेहतर पुलिसिंग के लिए टिप्स भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी उ0नि0 व बीट आरक्षी अपने-अपने क्षेत्र के नवनिर्वाचित समस्त ग्राम प्रधानों/बी0डी0सी0 के मोबाइल नम्बर अपने पास रखने तथा उनसे निरन्तर सम्पर्क बनाने साथ ही प्रत्येक गांव/ सार्वजनिक स्थानों पर उच्चाधिकारीगण व थानास्तर के सम्बन्धित अधि0/कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नम्बर लिखवाने, जिससे लोग अपनी समस्याओं को तत्काल सम्बन्धित को अवगत करा सके, के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक को रिक्रूट आरक्षियों को आउटडोर व इंडोर की जानकारी एवं सिखलाई के लिए किसी अनुभवी और योग्य पुलिसकर्मी को नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया