सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल गोंडा में किया रक्तदान, प्रत्येक शनिवार रक्तदान करेंगे कर्मचारी

सफाई कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया कि प्रत्येक शनिवार को एक कर्मचारी करेगा रक्तदान l

गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह ने बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय गोंडा में पहुंच कर रक्तदान किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संगठन ने निर्णय लिया कि प्रत्येक शनिवार को एक कर्मचारी रक्तदान करेगा जिससे किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सके अगर जिले में किसी भी ग्रामीणवासी को खून की आवश्यकता पड़ेगी तो सफाई कर्मचारी संगठन खून देने को तैयार है और प्रत्येक शनिवार को एक व्यक्ति रक्तदान करेगा। परसपुर में तैनात सफाई कर्मचारी जगदंबा शर्मा की घटना के बाद खून की आवश्यकता पड़ी थी जिसमें काफी कठिनाइयों को झेलना पड़ा था इस घटना को संज्ञान लेते हुए संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह और संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसी भी कर्मचारी के परिवार को यदि खून की आवश्यकता पड़ेगी तो प्रत्येक सफाई कर्मचारी खून देने को तैयार रहेगा। और समय समय पर रक्तदान करने से जिला अस्पताल के रक्त कोष मे भी अन्य मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बनी रहेगी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा