महिलाओं ने घर में रहकर की वट सावित्री व्रत की पूजाविधि, इस अवसर पर मंडल आयुक्त,पुलिस अधीक्षक, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने लगाया बरगद वृक्ष
गोंडा। आज साल के पहले सूर्य ग्रहण के साथ ही साथ वट सावित्री व्रत का पूजन भी महिलाओं के द्वारा किया गया। जिस प्रकार से इस कोरोना काल में लगभग सभी त्योहारों को घर में मनाने की परंपरा सी निकल पड़ी है उसी प्रकार से आज वट सावित्री व्रत के त्यौहार को भी महिलाओं ने किसी प्रकार से घर में रहकर ही मनाया इस अवसर पर बरगद के वृक्ष का छोटा सा टुकड़ा घर में लाकर महिलाओं ने मिष्ठान इत्यादि बनाकर पूजन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की। पौराणिक मान्यता के अनुसार अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हर वर्ष जेष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखने का विधान है, धार्मिक मान्यता के अनुसार सावित्री को भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी और पतिव्रता के लिए ऐतिहासिक चरित्र माना जाता है। पति के प्राणों की रक्षा के लिए वे यमराज के पीछे पड़ गईं और अपने पति को जीवनदान देने के लिए विवश कर दिया। इस वजह से हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। वट वृक्ष का पूजन और सावित्री-सत्यवान की कथा का स्मरण करने का विधान है। हिंदू विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। गोंडा जनपद में यूं तो वट सावित्री व्रत को मनाने के लिए कई मंदिरों में स्थित बरगद के वृक्ष के नीचे लंबी कतारें और लाइने लगती थी लेकिन आज वह सब नदारद दिखे और लगभग महिलाओं ने आज अपने घर में ही इस व्रत का पूजा अनुष्ठान संपन्न किया।
इस अवसर पर मंडल आयुक्त,पुलिस अधीक्षक, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने लगाया बरगद वृक्ष। मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसवीएस रंगाराव के साथ उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने वृक्षारोपण किया l मंडल आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसबीएस रंगा राव के साथ उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सावित्री वट पूजा के उपलक्ष में बरगद का पौधा लगाते हुए। बट पूजा में बरगद का महत्व है महिलाएं बरगद के वृक्ष को साक्षी मानकर व्रत रहती हैं संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के प्रयास से लगातार एक साल से वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से कई बड़ी घटनाएं हुई है जिसमें कई लोगों की जान गई ऑक्सीजन की कमी को लेकर संगठन लगातार प्रत्येक दिन वृक्षारोपण कर रहा है जिस से भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो जिसमें प्रशासन से पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए कार्यक्रम को किया जा रहा है।