वजीरगंज में घटी घटना पर सपा अल्पसंख्यक सभा ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का दिया भरोसा

 

गोंडा। जनपद के वजीरगंज में एक के बाद एक 3 सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के अध्य्क्ष मो० अफ़ज़ल खान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सभी पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही उन्हें यह भी भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की जिला कमेटी और अल्पसंख्यक सभा कमेटी उनके साथ हर वक़्त है। वहीं मो० अफ़ज़ल खान ने कहा मैं वादा करता हूँ समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की टीम हर संभव आपकी मदद करेगी और आपके साथ खड़ी रहेगी उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द बांटा और ख़ुदा से उनके लिए दुआ की।। इस मौके पर महासचिव डॉ निजाम विधानसभा अध्यक्ष मनकापुर अफजल उस्मानी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शरीफ,जिला सचिव अयाज़ खान, विधानसभा अध्यक्ष तरबगंज गुलाम हुसैन, फहद अंजुम, नगर अध्यक्ष नवाबगंज मोहम्मद रईस,अदनान, अलमास, खुर्शीदआलम,अर्श,मुकीलअहमद , मोहम्मद साकिब खान, अब्दुल कबी और सभी समाजवादी साथी मौजूद रहे l

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा