रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वृक्ष लगाकर मनाया गया पर्यावरण दिवस
गोंडा। आज दिनांक 05.06.21 को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ससुआ/रेसुब गोण्डा श्री अजय कुमार सिंह महोदय के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल बैरक गोण्डा में पर्यावरण बचाने हेतु पौधा रोपण का कार्य किया गया। उक्त कार्य मे पोस्ट प्रभारी श्री प्रवीण कुमार, निरीक्षक CIB श्री प्रणय कुमार, ऊनि विजय कुमार तिवारी, ऊनि अमन कुमार, ऊनि राणा प्रताप सिंह, ऊनि ललितेश कुमार सिंह , ऊनि केशव कुमार, ऊनि सुरेन्द्र कुमार तथा RPF गोण्डा पर कार्यरत अन्य बल सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमे ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए इसे एक मुहिम बनाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए इसके लिए पर्यावरण दिवस एक महत्वपूर्ण दिन हो सकता है लेकिन सिर्फ पर्यावरण दिवस पर ही वृक्ष लगाए जाएं ऐसा न करते हुए लगभग अन्य दिवसों में भी वृक्ष लगाए जाने चाहिए। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि वृक्ष इस धरा का आभूषण है और इस पृथ्वी को बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने चाहिए।