नाबालिग बालिका को जलाने के प्रयास में विफल रहने के बाद युवक ने मारा चाकू


हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती


गोण्डा। जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमी में शनिवार की दोपहर में घर पर भाई बहन के साथ खेल रही एक 16 वर्षीय बालिका को एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालिका को परिजनों द्वारा तत्काल उपचार के लिये सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां लड़की की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार युवक का नाम विशाल यादव बताया गया है जिसने घर के बाहर अपने भाई बहनों के साथ खेल रही 16 वर्षीय बालिका पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया लेकिन जब वह अपने कार्य में असफल रहा और उसके भाई बहनों ने शोर मचाया तो जल्दबाजी में उसने बालिका के गले और पेट में चाकू मारकर फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा