परसपुर नगर पंचायत मे सफाई कर्मचारियों को दिया गया मास्क और सैनिटाइजर


 गोंडा नगर पंचायत परसपुर गोंडा में मास्क सेनिटाइजर, ग्लव्स, लॉन्ग बूट अधिशासी अधिकारी परसपुर उपेंद्र उपाध्याय व नगर चेयरमैन परसपुर के प्रतिनिधि वासुदेव सिंह द्वारा वितरण किया गया। इस समय कोरोना से लड़ने मे सहायक उपकरण सभी को उपलब्ध कराने का आदेश शासन और प्रशासन के द्वारा दिया गया है जिसके क्रम में परसपुर न्याय पंचायत में उपकरणों को वितरित किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी परसपुर श्री उपेंद्र उपाध्याय ने कहा की हमारे नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मी कोरोना के फ्रंट लाइन योद्धा हैं जो अपनी जान की परवाह किये बग़ैर समस्त कंटेंटमेंट जोन में जाकर सफाई का कार्य पूरी मुस्तैदी से करतें रहे है इसीलिए इनकी सुरक्षा परम आवश्यक है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा