खरगूपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 150/21, धारा 363,366,376 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लवकुश पुत्र अनोखीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।