परसपुर ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी जगदंबा शर्मा को ग्रामीणों ने लोहे की रॉड से मारकर किया मरणासन्न हालत गंभीर, लखनऊ मेडिकल कॉलेज मे भर्ती


उचित कार्यवाही न होने के कारण सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने थाने का घेराव किया


गोंडा क्राइम ब्यूरो। परसपुर ब्लॉक में राजस्व ग्राम पुरैना में तैनात सफाई कर्मचारी जगदंबा शर्मा को 30 मई 2021 को ग्रामीणों के द्वारा लोहे की रॉड से मारकर मरणासन्न कर दिया गया मौके पर मौजूद गांव व घर के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल गोंडा ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया मेडिकल कॉलेज लखनऊ में उनका ऑपरेशन कल हुआ है अभी तक होश नहीं आया घर वालों के द्वारा प्रार्थना पत्र परसपुर थाना पर दिया गया था जहां पर संगठन के द्वारा थाने का घेराव किया गया संगठन के दबाव में थानाध्यक्ष परसपुर ने धारा 324,308 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जबकि सफाई कर्मचारी को लोहे की रांड से मार कर बेहोश कर दिया गया जिसमें धारा 307 लगना चाहिए परंतु लगाया नहीं गया है। अगर 3 दिवस के भीतर धारा 307 नहीं लगाया जाता है तो जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे कल एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक महोदय गोंडा से मिलकर प्रकरण को अवगत कराते हुए धारा 307 लगवाने के लिए अवगत कराएगा l
इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सुधीर गौतम जबीउल्लाह सिद्धकी अजय वर्मा माता शर्मा जुबेर अहमद जसवंत सिंह प्रवेश बृजेश सिंह ओम प्रकाश वर्मा वीरेंद्र शुकुल राम उजागर जगमोहन बिंदु देवी सूर्य प्रकाश पांडे कमल किशोर पांडे जगदंबा बृजेश शुक्ला जितेंद्र तिवारी प्राग दत्त आज सैकड़ों कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया l