थाना छपिया पुलिस द्वारा युवती पर जानलेवा हमला करने वाले मामले में सबूतों को नष्ट करने व अपराध को छुपाने में चार गिरफ्तार


गोंडा। क्राइम ब्यूरो। दिनांक 12.6.2021 को थाना छपिया क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के ऊपर जान से मार डालने की नियत से मिट्टी का तेल डालकर जलाने एवं चाकू से वार करने की घटना प्रकाश में आई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक गोंडा के दिए कड़े निर्देशों के फलस्वरूप थाना छपिया पुलिस ने अभियुक्त विशाल यादव को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज थाना छपिया पुलिस ने उक्त प्रकरण में सबूतों को नष्ट करने व अपराध को छुपाकर अभियुक्त का सहयोग करने वाले 04 अन्य अभियुक्तों को मु0अ0सं0- 173/21, धारा 307, 120 बी भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणो को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों में 
01. रमेश यादव पुत्र स्व0 रामफेर यादव नि0 कुसमी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. शिल्पा यादव पुत्री स्व0 रामफेर यादव नि0 कुसमी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. पुनीत रंजन श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार नि0 बड़गाॅव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
04. अंकिता यादव पत्नी पुनीत रंजन श्रीवास्तव नि0 बड़गाॅव थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा