कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का थामा दामन
गोंडा। कांग्रेस पार्टी की जड़े इन दिनों दरकती जा रही हैं आलम यह है कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के नेता इन दिनों कांग्रेस पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं इसका अर्थ यह लगाया जा सकता है कि एक तरफ पार्टी जहां उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उसका अस्तित्व समाप्त भी होता जा रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थामने में अपनी भलाई समझी तो वहीं अब दूसरी तरफ अब जिला स्तर के पदाधिकारी भी कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं इसी क्रम में गोंडा जनपद में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। गोंडा शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी श्री मोहम्मद वसीम पुत्र श्री मोहम्मद सलीम पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मानव अधिकार प्रकोष्ठ एवं मोहम्मद जरनील हयात पुत्र मोहम्मद वसीम जिला महासचिव यूथ कांग्रेस ने कांग्रेस को छोड़कर अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडेय ने उन्हें सदस्यता दिलाई और श्री मोहम्मद वसीम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा आम आदमी पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता मीसम हसन पुत्र श्री वजीर हसन निवासी कस्टुआ पोस्ट मोतीगंज को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष चुना गया साथ ही मोहम्मद जरनील हयात को आप यूथ विंग का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडेय ने कहा कि हम आशा करते हैं कि श्री वसीम, मीसम हसन एवं जरनील हयात जी पार्टी के प्रति अपनी और अपने संगठन की सक्रियता बनाए रखेंगे कांग्रेस के पदाधिकारियों का आम आदमी पार्टी में आना एक प्रकार से जहां कांग्रेस पार्टी के लिए झटका साबित हो सकता है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव वकील अहमद, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, जिला मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका पार्टी में स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया।