अध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार श्याम लाल बाल्मीकि जी का पौधा भेट कर हुआ स्वागत , साथ ही जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोंडा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी प्रतिनिधिमंडल के साथ सर्किट हाउस गोंडा में सफाई कर्मचारी की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष राज सफाई कर्मचारी आयोग श्याम लाल बाल्मीकि जी मुलाकात कर उनका स्वागत किया साथ ही पौधा भेंट किया और जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारी के समस्याओं से बिंदुवार अवगत कराया मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्याओं को निदेशक पंचायती राज सहित माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करा कर निस्तारित कराएंगे । जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके सुविधानुसार तत्काल किया जाए।जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के फाइलों का निस्तारण तत्काल कराया जाए । जनपद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अवरुद्ध वेतन इंक्रीमेंट एसीपी का लाभ तत्काल दिलाया जाए।जनपद के मृतक सफाई कर्मचारियों के परिवार को उनके बीमा क्लेम सहित अन्य पावनाओं का भुगतान तत्काल कराया जाए । उपरोक्त बिंदुओं को संज्ञान लेते हुए माननीय मंत्री जी ने जल्द ही निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिलाया इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जबीउल्लाह सिद्धकी, सुधीर गौतम, जुबेर अहमद,ओम प्रकाश वर्मा,कृष्णा कुमार यादव, उपस्थित रहे l