विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने कटरा और पंडरी कृपाल के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये


गोंडा। आज आम आदमी पार्टी गोन्डा के जिलाध्यक्ष दिग्गज पांडेय जी के अनुमोदन से एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की सहमति से महासचिव वकील अहमद "सर जी" ने पार्टी के सक्रिय सदस्य लेखराज वर्मा को ‌आम आदमी पार्टी गोन्डा के पंडरी कृपाल ब्लाक अध्यक्ष के पद पर एवं पार्टी के सक्रिय सदस्य राजेश कुमार पाण्डेय को आम आदमी पार्टी के कटरा ब्लाक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पार्टी अध्यक्ष दिग्गज पांडे ने कहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन विस्तार पर बहुत तेजी से काम हो रहा है। इस समय पार्टी में पुराने और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पंचायत चुनाव की सफलता से उत्साहित हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा