गोंडा ब्रेकिंग। एक के बाद एक दो सिलेंडर फटने से मकान की छत ढही, 8 की मौत, 7 घायल

वजीरगंज मे फटा सैलेण्डर आठ की मौत,मकान हुआ जमीदोस

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर, युद्ध स्तर पर राहत बचाव कार्य जारी


गोण्डा। जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में अर्ध रात्रि को सिलेंडर विस्फोट से मलबे के नीचे दबने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। हालांकि विस्फोट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

 मंगलवार की रात्रि उक्त गांव में नूरल हसन के घर अचानक विस्फोट होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं तथा 3 बच्चे शामिल हैं। 

ग्रामीणों द्वारा रात्रि में ही डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स एसपी संतोष कुमार मिश्र आईजी राकेश सिंह मौके पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा एक जेसीबी व पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। 

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना वजीरगंज टिकरी क्षेत्र से डायल 112 पर सूचना मिली कि सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान की छत गिर गई है। सूचना के बाद तत्काल आईजी व व मौके पर पहुंचे प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है। अब तक मलबे के नीचे दबे 14 लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जिनमें 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो पुरुष, 2 महिलाएं तथा 3 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। प्रशासन व पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है। फॉरेंसिक टीम को भी दूसरे एंगल से जांच करने के लिए मौके पर लगाया गया है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा