2.5 किलो अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 03.06.2021 को थाना कटराबाजार के उ0नि0 अमित कुमार मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तो को मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त घनश्याम के कब्जे से 01 किलो0 300 ग्राम व अभियुक्त मन्नू लाल के कब्जे से 01 किलो0 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को 207 एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगणों में घनश्याम पुत्र सुखदेव नि0 भागाजोत भगड़वा बाजार थाना हुजूरपुर जनपद गोण्डा। मन्नू लाल पुत्र झरोखे नि0 भागाजोत भगड़वा बाजार थाना हुजूरपुर जनपद गोण्डा।