नगर पालिका परिषद में कोरोना का टीकाकरण लगातार जारी, आज कुल 110 लोगों को लगा टीका



गोंडा ब्यूरो। कोरोना जैसी भयानक महामारी से बचाव के लिए इस समय आम जनमानस को सिर्फ एक हथियार दिया गया है वह है कोरोना का टीका। इतना जनपद में विभिन्न स्थानों पर कोरोना के टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जहां पर जागरूकता फैलाकर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है इसी क्रम में नगर पालिका परिषद गोंडा के अंदर टीकाकरण अभियान आज भी निरंतर जारी रहा इस अवसर पर 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के मध्य 60 व्यक्तियों को आज टीका लगाया गया तो वही 45 वर्ष से ऊपर के 50 व्यक्तियों को आज टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के तहत टीम में सभासद फ़हीम सिद्दीकी,सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ फर्रुख सगीर,अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर राजन यादव समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी इस अभियान में लगातार लगे हुए हैं। इस अवसर पर मौजूद सभासद फहीम सिद्दीकी ने कहा कि वह स्वयं घर-घर जाकर लोगों से टीका लगवाने के लिए अपील कर रहे हैं और अपने वार्ड में अपने कुछ सहयोगियों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा