बलवा व मारपीट करने के 03 वांछित आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। 
            दिनांक 16.04.2021 को थाना को0नगर क्षेत्र के अन्तर्गत महादेवा क्रांसिग के पास अभियुक्तगणो ने बस को रोककर वादी के भाई के साथ मारपीट की थी तथा बस को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसमें वादी रिजवान अली के भाई को गंभीर चोटें आई थी तथा वह मौके पर बेहोश हो गये थे जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0नगर में मु0अ0सं0- 297 / 21, धारा-147,148,149,323, 504,506,308,427,327,386,325 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें को0नगर पुलिस ने वांछित चल रहे 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण निम्न है। 
01. रामप्रकाश उर्फ लखपत पुत्र विन्देश्वरी नि0 सिनकिहवा रूद्रपुर विशेन थाना को0नगर जनपद गोण्डा ।
02. गोली उर्फ प्रमोद पुत्र शिवकुमार नि0 सिनकिहवा रूद्रपुर विशेन थाना को0नगर जनपद गोण्डा ।
03. प्रदीप पुत्र सुखदेव नि0 सिनकिहवा रूद्रपुर विशेन थाना को0नगर जनपद गोण्डा ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा