एण्टीजन किटो की हेरा-फेरी कर राजकीय धन का गबन करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उपलब्ध संसाधनों/किटो की काला-बाजारी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षको/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 453/21, धारा 409,188 भादवि, 51 आपदा प्रबन्धन अधि0 व 3 महामारी अधि0 से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों- 01. विनीत सिंह, 02. सुरेन्द्र कुमार शुक्ला, 03. शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण सरकारी अस्पतालो में रखी एण्टीजन किटो को अपने सहयोगियो की मदद से अपने घर में रखते थे तथा मौका मिलने पर कालाबाजारी कर भिन्न भिन्न पैथालाजी लैबो को बेच कर अनुचित लाभ कमा रहे थे। उक्त अभियुक्तगणों के कब्जे से 82 डिब्बा एण्टीजन किट भिन्न-भिन्न कम्पनियों की बरामद की गयी। उक्त अभियुक्तगण करीब 20 लाख रूपये की सरकारी सम्पत्ति का गबन किया है। अभियुक्तगणो को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।