बलवा कर जानलेवा हमला करने के 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 328/21, धारा 147, 148, 149,323,504,506,307,188,120बी भादवि व 51 आपदा प्रबन्धन अधि0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को मुखबिर खास की सूचना पर गोल्डन फेरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 09.05.2021 को थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत 02 पक्षों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा व मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष द्वारा जानलेवा हमला करते हुए फायर किया गया था। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में सुरेश यादव पुत्र दयाशंकर यादव नि0 पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। अर्जुन यादव पुत्र दयाशंकर यादव नि0 पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा। मनीष यादव उर्फ लवकुश यादव पुत्र फूलचन्द यादव नि0 पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा