थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत हुए हत्याकाण्ड का खुलासा, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। क्राइम ब्यूरो। दिनांक 02/03.06.2021 को थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम अहिरौली निवासी मो0 हद्दीस की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती सलीमुन्निशा द्वारा शक के आधार पर थाना खोड़ारे में 03 व्यक्तियों- 01.रोहित पुत्र बुधई, 02. बाबूलाल पुत्र बुधई नि0गण सीतारामपुर ग्रन्ट लोनियनडीह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा, 03. मदनलाल उर्फ मादे पुत्र सकठू नि0 फरेन्द्र बुजुर्ग थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था । इस सनसनीखेज घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे को घटना का सफल अनावरण कर दोषी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए थे तथा स्वाट / सर्विलांस टीम को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया था ।
 पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे द्वारा हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आये 02 आरोपी अभियुक्तों 01. मोहित चौहान उर्फ महेन्द्र कुमार चौहान, 02. सुनील कुमार यादव पुत्र रामचन्दर को गिरफ्तार किया है । 
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त मोहित चौहान ने बताया कि मृतक हद्दीस ने उसके बाबा से पूर्व में सम्पत्ति का बैनामा करा लिया था मोहित के पिता को भी मृतक व उसके परिजनो ने वर्ष 2015 में काफी मारा-पीटा था जिसमें मोहित के पिता को काफी चोटो आयी थी सम्पत्ति बैनामा कराने व मारपीट की रंजिश के कारण ही मोहित ने अपने साथी अभियुक्त के साथ मिलकर मृतक हद्दीस की हत्या की है । अभियुक्त मोहित चौहान की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल ( नाजायज चाकू ) भी बरामद कर लिया गया है । अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा