अन्तर्जनपदीय 02 वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की 03 अदद मोटरसाईकिल व 02 अदद अवैध तमंचा भी बरामद



गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बासगाॅव मोड से 02 लोग चोरी की अलग-अलग मोटरसाईकिलों के साथ आ रहे है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस बल द्वारा घेराबन्दी करके 02 अभियुक्तों- 01. ननके उर्फ शिवपूजन मिश्रा, 02. गुड्डू उर्फ राजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी की मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त ननके के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व अभियुक्त गुड्डू उर्फ राजेश मिश्रा के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। कडाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों की निशानदेही से चोरी की 01 अन्य मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद गोण्डा, बहराइच व आस-पास के अन्य जनपदो से मोटरसाईकिल चुराते है तथा उनका नम्बर प्लेट बदलकर उन्हे अन्य-अन्य स्थानों पर बिक्री कर देते है। उक्त अभियुक्तगण थाना परसपुर जनपद गोण्डा के मु0अ0सं0- 46/21, धारा 411, 413, 414, 419, 420, 467,468,471 भादवि में भी वांछित चल रहे थे। अभियुक्तगणो को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा